फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सड़क से नीचे गिरी कार, एक परिवार के तीन लोग घायल

विज्ञापन
कमांद क्षेत्र में संदुआ के पास दुर्घटनाग्रस्त कार। स्त्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
पधर (मंडी)। कमांद क्षेत्र में संदुआ के पास शनिवार को एक कार सड़क से नीचे उतर गई। हादसे में कार सवार तीन लोग घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटौला पहुंचाया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार शाम करीब 4:10 बजे 108 कंट्रोल रूम सोलन से सूचना मिली कि संदुआ के पास कार सड़क से नीचे उतर गई है। सूचना मिलने पर पुलिस चौकी कमांद की टीम मौके पर पहुंची।
हादसे में कटिंडी निवासी प्रीतम सिंह (52), उनकी पत्नी किरण (49) और बेटी तृप्ता घायल हुई हैं। तीनों को उपचार के लिए सीएचसी कटौला ले जाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एसपी विनोद कुमार ने हादसे की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें