धर्मपुर के पाड़च्छू में दुर्घटनाग्रस्त कार। स्त्रोत- जागरूक पाठक
- फोटो : सैनिक सम्मान के साथ अंतिम विदाई देते सैनिक एवं पूर्व सैनिक। स्रोत संवाद
धर्मपुर (मंडी)। उपमंडल के पाड़च्छू में शनिवार रात एक कार नाले मेें जा गिरी। हादसे मेें महिला चालक की मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर घायल हो गई। घायल को नेरचौक मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। दोनों आपस में बहनें हैं। पुलिस हादसे के कारणों का पता लगा रही है।
पुलिस के अनुसार सन्नी कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी डबरोग तहसील सरकाघाट जमसाई में किराये के कमरे में रहता है। उसने अप्रैल में नई कार खरीदी थी और टैक्सी परमिट के लिए आवेदन किया था। शनिवार रात 10:30 बजे बस स्टैंड सरकाघाट से धर्मपुर के लिए सवारी लेकर निकला और 11 बजे अपने किराये के कमरे में रात्रि भोजन करने लगा।
इस बीच उसकी पत्नी ओमा देवी, साली चंद्रकला के साथ टैक्सी में बैठी और सवारी को छोड़ने के लिए धर्मपुर की ओर निकल गई। रात करीब डेढ़ बजे साली चंद्रकला का फोन आया कि उनकी कार धर्मपुर से आती बार पाड़च्छू में नाले में गिर गई है। जब वह मौके पर पहुंचा तो उनसे पहले उनका साला गौतम और साढू लक्की पहुंच चुके थे। ओमा देवी नाले में ऊपर ही गिर गई थी जबकि चंद्रकला कार में ही फंसी थी। इसे गौतम और लक्की ने कार से बाहर निकाला। दोनों को सरकाघाट अस्पताल ले गए, जहां डाॅक्टर ने ओमा देवी को मृत घोषित कर दिया। चंद्रकला को उपचार के लिए नेरचौक रेफर कर दिया है। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस ने सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच शुरू कर दी है।