फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लागधार में बारातियों की कार लुढ़की, दूल्हे के नाना की मौत

विज्ञापन
कोटली के लागधार में सड़क से लुढ़कर जंगल में गिरी कार - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। कोटली के लागधार में बारात लेकर लौट रही कार रविवार सुबह करीब साढ़े पांच बजे सड़क से खाई में लुढ़क गई। इस हादसे में दूल्हे के नाना की मौत हो गई है, जबकि पिता समेत तीन रिश्तेदार गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका जोनल अस्पताल मंडी में इलाज चल रहा है। हादसे का कारण सुबह के समय अधिक धुंध होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

बारात दुल्हन को लेकर घर लौट रही थी। बारातियों की एक कार हादसे का शिकार हो गई। इसमें चार लोग सवार थे। इनमें दूल्हे के नाना, पिता और दो अन्य रिश्तेदार भी थे। अचानक कार कोटली तहसील के लागधार के पास सड़क से करीब दो सौ मीटर नीचे गिर गई। हादसे में दूल्हे के नाना की मौत हो गई, जबकि पिता, और दो अन्य लोग घायल हो गए, उन्हें कोटली अस्पताल में लाया गया।
यहां से घायलों को मंडी जोनल अस्पताल में भेज दिया गया। यहां पर उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि यह बारात बल्ह से कुम्हारड़ा गांव गई थी। मृतक की पहचान भूप सिंह गुलेरिया 75 के रूप में हुई है। वे कैहनवाल गांव के रहने वाले थे। घायलों में सुुभाष चंद 68, जनक सिंह 85 और यादव सिंह 62 साल शामिल हैं।
विज्ञापन

कार चालक यादव सिंह पर मामला किया गया है। सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर पुरुषोतम धीमान ने बताया कि कोटली पुलिस चौकी की टीम ने मौके पर जाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें