फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बाइक सवारों को रौंद खाई में गिरी कार, मासूम की मौत, चार गंभीर घायल

Tue, 27 Aug 2024 05:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर शहर के ढेलू के समीप जन्माष्टमी के दिन दर्दनाक हादसे से मची चीख पुकार
विज्ञापन

एनएच से गुजर रहे लोगों ने 30 मिनट चलाया रेस्क्यू अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। मंडी-पठानकोट हाईवे पर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दिन सोमवार सुबह जोगिंद्रनगर के ढेलू के पास एक कार ने बाइक सवार दो युवाओं को रौंद दिया। बाद में कार सड़क से नीचे ढांक में जा गिरी। हादसे में कार सवार नौ माह के मासूम की मौत हो गई। हादसे में चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जिन्हें जोगिंद्रनगर अस्पताल से टांडा रेफर किया गया।
कार सवार गौरव और अंशुल अपने साथ नौ माह के मासूम अविनाश के साथ टोबड़ी से जोगिंद्रनगर शहर की ओर आ रहे थे। बाद में वापस लौटते हुए इनकी कार ढेलू के समीप अनियंत्रित होकर ढांक में जा गिरी। इस दौरान सड़क पर मौजूद लडभड़ोल क्षेत्र से संबंध रखने वाले दोनों बाइक सवार भी इसकी चपेट में आ गए। सोमवार सुबह करीब 9:00 बजे हुए इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गई। घायलों को दुर्घटनाग्रस्त वाहनों से निकालने के लिए आसपास के लोगों और मंडी-पठानकोट हाईवे से गुजर रहे वाहन चालकों और यात्रियों ने भी करीब 30 मिनट तक रेस्क्यू अभियान चलाया। नौ माह के मासूम अविनाश की नाजुक हालत को देखते हुए उसे सबसे पहले जोगिंद्रनगर अस्पताल पहुंचाया गया। यहां पर मौजूद चिकित्सकों की एक टीम ने प्राथमिक उपचार दिलाकर उसे कुछ सांसें भी दिलाने का प्रयास किया, लेकिन टांडा ले जाते समय उसने दम तोड़ दिया। अविनाश बिलासपुर का रहने वाला था और यहां रिश्तेदारी में मां के साथ आया था। वहीं, सड़क दुर्घटना में घायल संदीप कुमार 35, अमित कुमार 33, निवासी सिमस लडभड़ोल, गौरव 18 और अंशुल 14 निवासी टोबड़ी को टांडा मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया। इनमें दो घायलों का उपचार पालमपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत कार चालक गौरव के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर हादसे के कारणों पर साक्ष्य जुटाए हैं। हादसे के कारणों को लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें