फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ट्रक को पास देते पत्थर से टकराई कार, सात जख्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरोट (मंडी)। बरोट से आठ किलोमीटर दूर बरधान में ट्रक को पास देते समय एक कार पत्थर से टकरा गई। हादसे में एक ही परिवार के सात लोग जख्मी हो गए। उनकी पहचान कांगड़ा जिले के पपरोला निवासी राजकुमार, उनकी पत्नी निशा कुमार, लक्ष्मी कांत, उनकी पत्नी स्वर्णलता, सुनीता देवी, बच्चे गार्विक और आयांश के रूप में हुई है।
विज्ञापन

सभी एक ही परिवार के हैं। पपरोला से कार में बरोट घूमने जा रहे थे। बरधान के पास सड़क संकरी होने से हरियाणा के ट्रक को पास देते समय कार पत्थर से टकरा गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को फोन किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस ने सभी घायलों को बरोट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
यहां पर चिकित्सक सन्नी ने उन्हें प्राथमिक उपचार दिया। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। वहीं, जख्मी राजकुमार ने बताया कि हरियाणा का ट्रक बरोट की ओर से आ रहा था। सड़क तंग होने के चलते गाड़ी पत्थर से टकरा गई। पुलिस चौकी टिक्कन के हेड कांस्टेबल संजय और आरक्षी सुनील ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आगे की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें