फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कार और बाइक में हुई टक्कर, दो लोग घायल

Thu, 26 Mar 2026 01:43 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैहरे (हमीरपुर)। स्थानीय बाजार में बुधवार को कार और बाइक के बीच हुई टक्कर में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घटना के बाद दोनों मौके से भाग गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक गलत दिशा से तेज रफ्तार के साथ आ रहे थे।
विज्ञापन

इसी दौरान सामने से आ रही कार से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। कार में चकमोह निवासी अरुण अपनी पत्नी, बच्चे और बहन के साथ सवार थे। हादसे के समय कार में कुल चार लोग सवार थे। इस हादसे में कार को काफी नुकसान पहुंचा है, जबकि कार में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं।
हालांकि, हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों का कहना था कि शायद घायल युवक इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल चले गए होंगे, लेकिन जब पुलिस स्थानीय अस्पताल पहुंची तो वहां कोई भी युवक उपचार के लिए नहीं मिला। उधर, डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि कार और बाइक की टक्कर के बाद बाइक सवार दोनों युवक भाग गए हैं। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें