फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोलथरा मार्ग पर कोठी के पास कार हादसा, छह लोग घायल

विज्ञापन
सरकाघाट-चोलथरा मार्ग पर सड़क से लुढ़की कार। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
टिहरा (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के चोलथरा-रखोह मार्ग पर कोठी के पास एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से 15 फीट नीचे गिर गई। कार में सवार 6 लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाल कर नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया। हादसे में सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार सायं करीब पांच बजे सरकाघाट-चोलथरा वाया रखोह, कोठी रोड पर एक मारुति कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। कार में 6 लोग सवार थे। इसमें एक ही परिवार के पांच लोग और एक अन्य महिला बैठी थी। हादसे में तीन लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
घायलों में जीव विज्ञान प्राध्यापक कुशल भारती, उनकी पत्नी बबली भारती, माता और बेटा- बेटी तथा एक अन्य अध्यापक महिला कमला देवी शामिल हैं। सभी घायल गांव बसंतपुर सरकाघाट के रहने वाले बताए जा रहे हैं। अध्यापक ड्यूटी के बाद अपने घर बसंतपुर लौट रहे थे कि यह हादसा पेश आया। अस्पताल में उपचाराधीन सभी घायल ठीक हैं। डीएसपी सरकाघाट तिलक राज ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें