फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: छलवार में आठ बीघा जमीन पर भांग की खेती पकड़ी, 3.11 लाख पौधे नष्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
27 पटीदार खेतों में की जा रही थी अवैध खेती, पुलिस ने पौधे मौके पर ही नष्ट किए
विज्ञापन

10 पौधों को जांच के लिए नमूने के तौर पर सुरक्षित रखा
संवाद न्यूज एजेंसी
नगवाईं (मंडी)। औट क्षेत्र के छलवार में करीब आठ बीघा जमीन पर भांग की खेती का बड़ा मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 27 पटीदार खेतों से 3,11,110 भांग के पौधे बरामद किए। इनमें से 3,11,100 पौधों को मौके पर ही जड़ सहित नष्ट कर दिया गया, जबकि 10 पौधों को जांच के लिए नमूने के तौर पर सुरक्षित रखा गया।
विज्ञापन

पुलिस टीम सोमवार को गश्त के दौरान अवैध भांग की खेती की तलाश कर रही थी। इसी दौरान ग्राम पंचायत सोगमाड़ के मुहाल चलौट में वन विभाग की भूमि पर खसरा नंबर 482 में करीब आठ बीघा क्षेत्र में भांग की खेती मिली। यहां 27 पटीदार खेतों में पौधे उगाए गए थे। कार्रवाई के दौरान राजस्व अधिकारी और स्वतंत्र गवाह भी मौजूद रहे। पुलिस ने 10 पौधों को जड़ समेत निकालकर सील किया और बाकी पौधों को मौके पर ही नष्ट कर दिया। मामले में थाना औट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस और राजस्व विभाग अब वन विभाग की जमीन पर इतनी बड़ी मात्रा में भांग की खेती करने वाले व्यक्ति का पता लगाने में जुटे हैं। भूमि की निशानदेही और संबंधित दस्तावेज जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसपी विनोद कुमार ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें