जोगिंद्रनगर रेलवे का निरीक्षण करने पहुंचे रेलवे के डीआरएम संजय साहू से विभिन्न मुद्दों पर वार्
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल जोगिंद्रनगर के कारोबारियों ने पठानकोट-जोगिंद्रनगर रेलवे ट्रैक के पहले स्टेशन से तीसरी रेलगाड़ी चलाने की मांग स्थानीय कारोबारियों ने उठाई है। इसको लेकर स्थानीय कारोबारियों ने शनिवार को जोगिंद्रनगर पहुंचे उत्तर रेलवे के डीआरएम संजय साहू को एक मांगपत्र भी सौंपा है।
कारोबारी गुरुशरण कुमार, हरीश बहल, रूपेश कुमार ने डीआरएम संजय साहू को बताया कि अंग्रेजों के समय निर्मित जोगिंद्रनगर रेलवे स्टेशन पठानकोट हेरिटेज रेलवे ट्रैक का सबसे पहला स्टेशन स्थापित हुआ था। यहां से सुबह 10ः30 बजे और दोपहर 3ः30 बजे बैजनाथ-पपरोला के लिए जो रेलगाड़ियां दौड़ रही हैं, उनकी समयसारिणी नूरपुर की ओर जाने वाली रेलगाड़ियों से मेल नहीं खाती है। इससे यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
जिला परिषद सदस्य विजय भाटिया ने डीआरएम के समक्ष निचला गरोडू पंचायत के साथ लगते मकड़ैना गांव के लिए रेलवे स्टेशन से होकर फुटब्रिज की मांग उठाई। वहीं, मंडी-पठानकोट हाईवे के ऐहजू और बैजनाथ रेलवे क्रॉसिंग में फ्लाईओवर की मांग भी लोगों ने डीआरएम के समक्ष रखी।