मंडी। पीसमील वर्करों की हड़ताल के कारण परिवहन निगम ने अब निजी वर्कशॉप में बसों की मरम्मत शुरू करवा दी है। शनिवार को बसों की मरम्मत के बाद प्रभावित 25 रूटों में से 12 बहाल कर दिए गए हैं।
जोगिंद्रनगर, धर्मपुर और सरकाघाट में अधिकतर बसों की मरम्मत निजी वर्कशॉपों में करवाई गई। मंडलीय प्रधान रजत रावत ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और परिवहन मंत्री ने शुक्रवार को पीसमील वर्करों को अनुबंध पर लेने के निर्देश जारी किए हैं।
पीसमील वर्करों ने निगम प्रबंधन से मांग की कि वर्करों को अनुबंध पर लिया जाए नहीं तो आने वाले समय में आंदोलन उग्र किया जाएगा। हड़ताल पर मंडलीय अध्यक्ष सुमन पठानिया, कुशाल कुमार, राजकृष्ण, राकेश कुमार, बलदेव, सीता राम, रूप सिंह, अमर चंद वालिया सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
......
बंद रूट
मंडी-रियागड़ी-नवलाय
मंडी-बलद्वाड़ा
मंडी-समराहण
मंडी-कलोथर
मंडी-राजगढ़
मंडी-करसोग-माहूंनाग
मंडी-कासन-नांडी
मंडी-बलद्वाड़ा
सुंदरनगर-जंजैहली-हरिद्वार
सुंदरनगर- जाहू शाम 6 बजे
सुंदरनगर-जाहू 8 सुबह
सुंदरनगर- चुहड़
सुंदरनगर-मैरामसीत