फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से जंजैहली में फंसी बस, पांच सड़कें हो गईं बंद

विज्ञापन
मंडी के सराज में बर्फबारी के चलते बंद पड़ा च्यूणी-छतरी मार्ग। - फोटो : Mandi
विज्ञापन
मंडी। सराजघाटी की ऊंची पहाड़ियों में बर्फबारी के चलते मंडी एचआरटीसी डिपो की जंजैहली में मंडी-रिकांगपिओ-मगरूगला बस फंस गई है।
विज्ञापन

पांच अन्य रूट प्रभावित हुए हैं। छतरी-गाडागुशैणी रोड, छतरी-जंजैहली, बिलगढ-मगरूगला रोड और च्यूणी- छतरी रोड पूरी तरह से आवाजाही के लिए बंद हो गया है। बर्फबारी के चलते क्षेत्रवासियों की आवाजाही पूरी तरह से बंद हो गई है। शिकारी देवी सड़क भी बंद है। यहां बस के लिए ट्रायल होना था, लेकिन बर्फबारी के चलते ट्रायल नहीं हुआ।
विज्ञापन

सोमवार को मंडी डिपो में पीसमील वर्करों की हड़ताल के चलते सात रूट बाधित रहे। इसके अलावा 6 रूट सुंदरनगर में प्रभावित रहे।
सरकाघाट कार्यशाला में 16 बसें मरम्मत के लिए खड़ी हो गई हैं। इस कारण लोगों को आवाजाही के लिए परेशानी का सामना उठाना पड़ रहा है। साथ ही निगम को भी मरम्मत के बिना भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। अड्डा प्रभारी मंडी सुरेंद्र ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें