बग्गी (मंडी)। बल्हघाटी के नलसर में बस ठहराव, स्पीड ब्रेकर और पार्किंग को लेकर प्रशासन की ओर से संयुक्त निरीक्षण एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी की अध्यक्षता में किया। इसमें तहसीलदार प्रवीण शर्मा, एसएचओ संजय कुमार, स्थानीय पंचायत एवं व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी शामिल हुए।
बस ठहराव, स्पीड ब्रेकर और पार्किंग को लेकर स्थान चिह्नित किए गए। टीम ने सभी स्थानों को व्यावहारिक रूप से जांचा और सभी की राय ली। व्यापार मंडल नलसर के प्रधान हरीश कुमार ने बताया कि नलसर क्षेत्र में व्यापार मंडल के आग्रह पर बस ठहराव, स्पीड ब्रेकर और पार्किंग की समस्या को लेकर संयुक्त विभागीय टीम ने निरीक्षण कर स्थान चिह्नित किए।
उधर, एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने कहा कि व्यापार मंडल के आग्रह पर नलसर क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर और बस ठहराव को लेकर स्थान चिह्नित करवाने का आग्रह किया गया था। इसलिए वीरवार को संयुक्त विभागीय टीम ने निरीक्षण किया। संवाद