फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: करसोग- देवदवाड़ी रूट पर बस फिर खराब

Thu, 08 Jun 2023 08:01 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
करसोग के देवदवाड़ी रूट पर निगम की बस खराब होने पर नारेबाजी करते लोग
विज्ञापन
करसोग में लगातार दूसरी घटना, निगम पर उठ रहे सवाल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग में एक जून को हुए बस हादसे के बाद भी परिवहन निगम की नींद नहीं टूटी है। वीरवार को करसोग से देवदवाड़ी बस केलोधार में खराब हो गई। ऐसे में बस में सफर कर रही सवारियों ने सड़क पर उतर कर निगम प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की।
इससे पहले सात जून को देवदवाड़ी गई बस दवांडी में खराब हुई थी। लोगों ने इसकी सूचना आरएम करसोग को दी थी। अगले दिन ही फिर से निगम की बस आधे रास्ते में खराब हो गई। ऐसे में गुस्साए लोगों ने परिवहन निगम के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भड़ास निकाली। करसोग से देवदवाड़ी बस में करीब 7 पंचायतों के लोग सफर करते हैं। हर बार खटारा बस भेजे जाने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बस चार बजे करसोग से चलती है और शाम सात बजे के करीब देवदवाड़ी पहुंचती है। इसका रात्रि ठहराव देवदवाड़ी रहता है। सुबह सवारियां लेकर बस करसोग पहुंचती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस में स्कूल, कॉलेज विद्यार्थियों सहित कर्मचारी, मजदूर व अन्य ग्रामीण सफर करते हैं। लोगों ने एचआरटीसी को रूट पर नई बस भेजे जाने का अल्टीमेटम दिया है। ममलेश्वर महादेव युवक मंडल के प्रधान युवराज ठाकुर ने कहा कि अब भी अगर देवदवाड़ी रूट पर नई बस नहीं भेजी जाती तो जनता करसोग एचआरटीसी का घेराव करेगी। इस बारे में आरएम करसोग हुमेश ठाकुर ने कहा कि तकनीकी खराबी से बस खराब हुई है। सवारियों को ले जाने के लिए रूट पर दूसरी बस भेजी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें