फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: कमलाह-टिहरा मार्ग पर शीघ्र बनेगा पुल

विज्ञापन
धर्मपुर के तहत आती सड़क कमलाह टीहरा पर बनाया जा रहा पुल।
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद बजट के अभाव में अधर में लटके कमलाह-टिहरा सड़क पर पुल का कार्य फिर से शुरू होगा। पुल के कार्य को पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार ने 5.37 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। वर्तमान में आधा पुल डाला गया है। 2019 में पूर्व मंत्री महेंद्र ठाकुर ने कमलाह-टिहरा की अधूरी सड़क पर तत्कालीन मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से बस को हरी झंडी दिखाकर उद्घाटन करवाया था।
विज्ञापन

तब कुछ समय तक जनता को बस सेवा की सुविधा मिली थी। बरसात में सड़क बह गई। पुल न बनने से सड़क में यातायात बंद हो गया। प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के दो साल बाद अब पुल का काम शुरू होने की उम्मीद जगी है। लोक निर्माण विभाग का कहना है कि पहले स्वीकृत बजट दो करोड़ था। इस कारण कार्य में देरी हो रही थी। और बजट स्वीकृत होने से कार्य में तेजी आएगी। आने वाले समय में लोगों को यातायात संबंधी परेशानी नहीं झेलनी पड़ेगी। यहां लोग काफी समय से सड़क की मांग कर रहे थे।
...
सड़क के गड्ढे भरने में ही दो साल लग गए तो पुल निर्माण में कितने साल लगेंगे। सड़क निर्माण करवाना सरकार, विभाग और विधायक का काम है। विभाग को इसके निर्माण के लिए ठेकेदार को समयसीमा निर्धारित करनी चाहिए।
विज्ञापन

-भूपेंद्र सिंह, पूर्व जिला पार्षद

....
कमलाह-टिहरा सड़क पर पुल बनाने के लिए पहले स्वीकृत बजट कम था। इस वजह से काम में देरी हो रही थी। अब इसके लिए 5.37 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसकी मंजूरी मिल गई है। जल्द ही निर्माणाधीन पुल का शेष कार्य पूरा कर लिया जाएगा। कार्य को जल्द शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

-नरेंद्र राणा, कार्यकारी अधिशासी अभियंता, धर्मपुर
000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें