फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सत्यापन रिपोर्ट के लिए डीसी को पत्र लिखेगा एमसी

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। जेल रोड में चिट्टा के साथ गिरफ्तार महिला उमा देवी उर्फ मोमबत्ती के अवैध घर का मामला राजस्व विभाग की वजह से लटकता जा रहा है।
विज्ञापन

राजस्व विभाग 33 दिन बीत जाने के बाद भी सत्यापन रिपोर्ट निगम कार्यालय में नहीं दे पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम अब उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन को पत्र लिखेगा। पत्र के माध्यम से राजस्व विभाग को मामले में घर की जमीन की निशानदेही के बाद सत्यापन रिपोर्ट जमा करवाने संबंधी दिशा-निर्देश देने का आग्रह किया जाएगा। मामला हिमाचल प्रदेश टाउन एवं कंट्री प्लानिंग (एचपीटीसीपी) अधिनियम के तहत नगर निगम आयुक्त कोर्ट में विचाराधीन है।
नगर निगम अपने स्तर पर मोमबत्ती के घर की निशानदेही करवा चुका है। जांच के अनुसार आरोपी का घर सरकारी जमीन पर है। मामले में कार्रवाई से पहले नगर निगम राजस्व विभाग से भी भूमि की पहचान और सत्यापन करवाना चाहता है। इसे लेकर निगम आयुक्त ने 10 दिसंबर को सदर मंडी के तहसीलदार को पत्र भेजा था।
विज्ञापन

निगम का मानना है कि अतिक्रमणकर्ता के खिलाफ कोई भी कार्रवाई करने से पहले यह स्पष्ट किया जाएगा कि उक्त भूमि हिमाचल प्रदेश सरकार के नाम पर है या नहीं। बता दें कि पुलिस ने 20 अक्तूबर को 34 ग्राम चिट्टा के साथ उमा उर्फ मोमबत्ती को घर में बेटे और भतीजे के साथ गिरफ्तार किया था। इससे पहले नगर निगम मंडी उसे घर में अवैध निर्माण को लेकर नोटिस भेज चुका था। छठी बार गिरफ्तार होने पर प्रशासन ने नगर निगम को उमा के घर और संपत्ति की जांच करने के आदेश दिए थे। उधर, जेल में बंद उमा के मामले की पुलिस प्रशासन जांच पूरी कर अदालत में चालान पेश कर चुका है।

.....
उमा उर्फ मोमबत्ती मामले में जमीन के सत्यापन और भूमि की पहचान को लेकर तहसीलदार मंडी को पत्र भेजा गया था। अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली है। अब उपायुक्त को पत्र लिखकर राजस्व विभाग को निशानदेही के लिए आग्रह किया जाएगा।
विज्ञापन

-एचएस राणा, आयुक्त, नगर निगम मंडी
...

मुझे सदर तहसील का अतिरिक्त कार्यभार मिला है। अनधिकृत निर्माण कार्य के संबंध में रिपोर्ट भेजने को लेकर मंगलवार को सदर तहसील के अधिकारियों से पूछा जाएगा।
-आशीष ठाकुर, तहसीलदार, कोटली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें