फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दुकान के ताले तोड़ नकदी-सामान चोरी

विज्ञापन
लांगणा के करवाड़ा में दुकान के शटर के तोड़े गए ताले।
विज्ञापन
लडभड़ोल (मंडी)। ग्राम पंचायत लांगणा के करवाड़ा गांव में शातिर ने एक दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान चुरा लिया। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। दुकान मालिक राजमल राणा ने बताया कि घर में भाई की शादी थी। वे शादी समारोह में व्यस्त थे। इस कारण दुकान नहीं खोल पाए।
विज्ञापन

जब सोमवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर का ताला टूटा हुआ पाया। दुकान में रखा गल्ला सड़क में टूटा हुआ मिला। उन्होंने बताया कि दुकान में रखी नकदी और सामान शातिरों ने चुरा लिया है। कहा कि गल्ले में करीब 15 हजार की नकदी थी। पुलिस थाना जोगिंद्रनगर में सूचना देकर इसकी शिकायत दर्ज करवाई। उन्हाेंने मांग की कि शातिरों को जल्द पकड़ा जाए। उधर, जोगिंद्रनगर पुलिस थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने घटनास्थल का जायजा लिया है। उन्होंने बताया कि घटना को लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें