फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बेटे की शादी की बात करने चाचा के साथ शिमला जा रहे दोनों भाई, मातम में बदला खुशी का माहौल

विज्ञापन
बालीचौकी के फागुधार में नाले में गिरी कार। संवाद
विज्ञापन
हादसे के बाद घर में मची चीख पुकार, दो भाइयों और चाचा की मौत से पूरा परिवार बेहाल
विज्ञापन

टैक्सी खाई में गिरने से एक ही परिवार के तीन लाेगों की मौत से बालीचौकी में शोक की लहर
साइड स्टोरी...
दुनी चंद भारद्वाज
बालीचौकी (मंडी)। उपमंडल की बालीचौकी-सुधराणी सड़क पर फागुधार में हुए हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। हादसे के बाद बालीचौकी समेत खलवाहन पंचायत में शोक लहर है। ऑल्टो कार (टैक्सी) सवार तीनों एक ही परिवार के सदस्य ग्राम पंचायत प्रधान उदमी राम के बेटे की शादी के सिलसिले में शिमला जा रहे थे। खुशी भरे माहौल के बीच अचानक टैक्सी के खाई में गिरने और तीनों की मौत की खबर से परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। खलवाहन गांव चीख पुकार मच गई।
विज्ञापन

घर से निकलने के बाद चंद किलोमीटर की दूरी पर ही यह घटना पेश आ गई और सारी खुशियां मातम तब्दील हो गईं। एक घंटे पहले परिजनों से बात कर निकले तीनों परिवार के सदस्य अब उनके बीच में नहीं रहे हैं । इसका परिजन विश्वास नहीं कर पा रहे हैं। टैक्सी में उदमी राम, उसके भाई और चाचा उदमी के बेटे की शादी की बातचीत करने शिमला जा रहे थे और मंडी में उनका साला भी उनका इंतजार कर रहा था। उदमी राम का एक बेटा है और वे अपने बेटे की शादी धूमधाम से करवाना चाहता था, लेकिन उसका यह सपना पूरा नहीं हो पाया। तोता राम अपने पीछे अपनी पत्नी के साथ दो बच्चे छोड़ गए हैं। जबकि फागणु राम भी अपने पीछे पत्नी के साथ दो बच्चों को छोड़ गए। तीनों के शवों का दाह संस्कार शुक्रवार को किया जाएगा। उधर, पूर्व प्रधान भूमे राम व मौजूदा उपप्रधान गौरी दत्त ने बताया कि यह घटना दुखद है। अचानक ही परिवार की खुशियां छिन गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें