फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: क्रैश बैरियर चोरी के दोनों आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। शहर में बीते बुधवार को कटेरु भग्यार से क्रैश बैरियर चोरी हो गए। लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता की ओर से बुधवार शाम पांच बजे शिकायत दर्ज करवाने के चंद घंटों के बाद ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

बीएसएल थाना पुलिस ने तवारू राम और पवन कुमार निवासी कुटली पौड़ाकोठी को हिरासत में लिया। दोनों आरोपी भाई हैं। पुलिस उनसे चोरी के मकसद को लेकर पूछताछ कर रही है।
डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने बताया कि आरोपियों को पकड़ लिया गया है। जल्द ही चोरी का सामान बरामद कर लिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता नीलमणि ने बताया कि क्रैश बैरियर की चोरी कई जगह से कई दिनों से हो रही थी। उन्होंने कहा कि इन आरोपियों ने क्रैश बैरियर के नट तक नहीं छोड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें