फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: घर से 200 मीटर दूर मिला लोक निर्माण विभाग के कर्मी का शव

Tue, 10 Nov 2026 10:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। उपमंडल की नौहली पंचायत के बनोग गांव में दिवाली के दिन उस समय मातम छा गया, जब चार दिन से लापता लोक निर्माण विभाग के मल्टी टास्क वर्कर 24 वर्षीय अनिल कुमार का शव घर से महज 200 मीटर दूर रणा खड्ड में मिला।
विज्ञापन

शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। अनिल के मुंह पर खून के निशान पाए गए हैं। पुलिस हादसे, आत्महत्या और अन्य संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार अनिल कुमार के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से व्यापक तलाशी अभियान चलाया था। पुलिस की टीमें स्निफर डॉग की मदद से आसपास के जंगलों और खड्ड के किनारों को खंगालती रहीं।
विज्ञापन

नौहली पंचायत से कोटली गांव तक करीब 30 से 40 किलोमीटर के क्षेत्र में चार दिन तक तलाश अभियान जारी रहा। पुलिस ने ड्रोन की मदद से भी तलाशी करने की तैयारी की थी। इसी दौरान रविवार को ग्रामीणों ने रणा खड्ड में एक शव देखा।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान अनिल कुमार के रूप में की गई। संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने मौत के कारणों को संदिग्ध मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नेरचौक भेज दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी के नेतृत्व में पुलिस टीम और फोरेंसिक विशेषज्ञ भी घटनास्थल पर पहुंचे। टीम ने रणा खड्ड के आसपास बारीकी से निरीक्षण किया और महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाकर सुरक्षित किए।
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की जांच हर पहलू को ध्यान में रखकर की जा रही है। जांच में तकनीकी और फोरेंसिक टीम की मदद ली जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही अनिल की मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें