फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: लापता व्यक्ति का 10 दिन बाद बीएसएस जलाशय में मिला शव

Thu, 27 Jun 2024 05:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। 10 दिन से लापता बल्ह के सकरोहा निवासी व्यक्ति का शव सुंदरनगर स्थित बीएसएल के जलाशय से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान खेमचंद (45) पुत्र नोता राम के रूप में हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनसुर बुधवार सुबह सुंदरनगर स्थित बीएसएल जलाशय में व्यक्ति का शव दिखने पर सुंदरनगर थाना पुलिस को सूचित किया। इसके बाद पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल सुंदरनगर में भेज दिया है। इसके साथ ही सभी थानों को शव बरामद होने की सूचना दी। इसके बाद मृतक की शिनाख्त बल्ह के सकरोहा निवासी खेमचंद के रूप में हुई, 16 जून से लापता था और उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पुलिस चौकी गागल में दर्ज की गई थी।
डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया पुलिस ने आगामी कार्यवाही के लिए शव को गागल पुलिस चौकी के दल को सौंप दिया है। पुलिस दल ने शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मृतक की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें