फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: दियारगी के पास बीएसएल नहर से व्यक्ति का शव बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
घर से काम के लिए निकले थे रजनीश कटोच
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से साफ होंगे मौत के कारण
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र के दियारगी के पास बीएसएल नहर में शनिवार को 43 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही धनोटू थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नहर से बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में परिजनों ने किसी तरह का संदेह व्यक्त नहीं किया है। जबकि पुलिस मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 43 वर्षीय रजनीश कटोच पुत्र जगदीश चंद्र निवासी गांव पंजेठी डाकघर तल्याहड जिला मंडी के रूप में हुई है। रजनीश मेडिकल कॉलेज नेरचौक के पास अपना निजी कार्य करता था। शनिवार सुबह वह रोजाना की तरह घर से काम पर जाने के लिए निकला था, लेकिन कुछ समय बाद दियारगी के समीप बीएसएल नहर में उसका शव मिलने की सूचना मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंचे और शव की पहचान की। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत के कारण साफ होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें