फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: चूल्हा सब स्टेशन में ब्लास्ट, ठप हो गई बिजली आपूर्ति

विज्ञापन
बस्सी पन बिजली परियोजना का स्विच यार्ड
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड की 66 मेगावाट वाली पन विद्युत परियोजना के 132 केवी स्विच यार्ड (सब स्टेशन) में अचानक ब्लास्ट हो गया।
विज्ञापन

यह हादसा रविवार दोपहर बाद करीब 2:39 बजे हुआ। इसके बाद जोगिंद्रनगर उपमंडल शानन फीडर एक और दो समेत जिला कांगड़ा तथा हमीरपुर के आउटगोइंग फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन

पालमपुर, मारंडा, बैजनाथ, डैहन तक क्षेत्रों में करीब दो घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। बस्सी प्रोजेक्ट के एआरई मनोज सेन ने कहा कि प्रोजेक्ट के 132 केवी चूल्हा सब स्टेशन में अचानक ब्लास्ट होने से आउटगोइंग फीडर से बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें