फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ब्लैक कैप ने लीग के फाइनल में किया प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चौंतड़ा (मंडी)। चौंतड़ा प्रीमियर लीग का पहला फाइनल क्वालीफायर मैच ब्लैक कैप और सोल स्पार्टन टीम के बीच खेला गया। इसमें ब्लैक कैप ने 19 रन से जीत दर्जकर फाइनल में प्रवेश किया।
विज्ञापन

ब्लैक कैप ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 129 रन बनाए। 130 रनों का लक्ष्य हासिल करने मैदान में उतरी सोल स्पार्टन की टीम 110 रन ही बना पाई। ब्लैक कैप की ओर से चंदेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 37 रन बनाए। हिमांशु ने भी 27 रनों का योगदान दिया। सोल स्पार्टन की ओर से बल्लेबाज अभिषेक ने भी शानदार बल्लेबाजी कर 38 रन बनाए। ब्लैक कैप की ओर से अंकुश, अक्षय और रित्विज ने दो-दो विकेट हासिल किए। अभिषेक को मैच का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें