मंडी के पड्डल मैदान में आपदा राहत राशि वितरण समारोह में आपदा प्रभावितों को संबोधित करते विधाय
मंडी। धर्मपुर से कांग्रेस के विधायक चंद्रशेखर ने कहा कि विपक्षी दल भाजपा के नेता आपदा में प्रदेश सरकार को घेरने का ही मौका ढूंढते रहे, लेकिन प्रदेश सरकार ने ग्राउंड जीरो से कार्य कर प्रभावितों को हर तरह की राहत पहुंचाई। भाजपा को केंद्र से भी राहत दिलवानी चाहिए थी, लेकिन इस ओर कार्य नहीं हो पाया। दिल्ली चलने के नाम पर भी कोई आगे नहीं आया।
मंडी में आपदा राहत वितरण कार्यक्रम में चंद्रशेखर ने कहा कि लगातार तीसरी बार अप्रत्याशित आपदा का सामना करना पड़ रहा है। हालात यह हैं कि हिमाचल दो कदम आगे बढ़ता है, लेकिन आपदा से तीन कदम पीछे हो जाता है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने 1500 करोड़ रुपये की घोषणा कर दी है, लेकिन धरातल पर कुछ नहीं है। कहा कि सीमित संसाधनों के बीच प्रदेश सरकार प्रभावितों की जरूरतें पूरा करने में लगी हुई है।
.....
प्रभावितों के साथ खड़ी सरकार : कौल सिंह
पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रभावितों के साथ प्रदेश सरकार खड़ी है। 2023 के बाद 2025 में बड़ी आपदा प्रदेश को झेलनी पड़ी है। इन आपदाओं में लोगों की जानें चली गईं। कहा कि आपदा प्रभावितों की जरूरतें पूरा करने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है।