फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ख्योड़ मेले को भाजपा ने बनाया राजनीतिक अखाड़ा : चौहान

Sat, 27 Sep 2025 07:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
सुंदरनगर (मंडी)। नाचन में ख्योड़ मेले के आयोजन और संचालन को लेकर पूर्व उपाध्यक्ष कांग्रेस पार्टी अनुसूचित जाति विभाग ब्रह्मदास चौहान ने नाचन भाजपा और नेता प्रतिपक्ष पर मेले में राजनीति करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

उन्होंने धनोटू में पत्रकार वार्ता में कहा कि इस ऐतिहासिक मेले को भाजपा के नेताओं ने जानबूझ कर राजनीति का अखाड़ा बनाया है। उन्होंने कहा कि मेले के संचालन में सरकार की भागीदारी को जानबूझ कर अनदेखा किया गया। मेले सामाजिक समरसता के होते हैं, न कि किसी राजनीतिक दल की अगुवाई में होते हैं।
उन्होंने कहा कि वैसे तो सराज और नाचन में आई आपदा के हिसाब से इस साल मेले का संचालन करना ही खेदजनक है। कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के मेले में न आने की वजह उनका विदेश प्रवास था, जबकि भाजपा ने उसका भी परिहास उड़ाने की कोशिश की।
विज्ञापन

नाचन में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में ही विकास हुआ। कांग्रेस सरकार आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी रही, लेकिन भाजपाई सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए ही पहुंचे। इस मौके पर पूर्व महिला कांग्रेस की सचिव मीरा ठाकुर, अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेश सहसंयोजक सिद्धू राम भारद्वाज उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें