फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जश्न मनाने पर एफआईआर दर्ज करने के खिलाफ भाजपा भड़की

Thu, 28 Nov 2024 07:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
एसडीएम बालीचौकी के माध्यम से पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन भेजते हुए सराज भाजपा के पदा​धिकारी। स्रोत
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। सराज विधानसभा क्षेत्र के थुनाग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम के बाद जश्न मनाने को लेकर एफआईआर दर्ज करने पर भाजपाई भड़क गए हैं। भाजपा नेताओं ने एसडीएम बालीचौकी के माध्यम से एसपी मंडी को ज्ञापन भेजकर एफआईआर रद्द करने की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि एफआईआर नहीं रद्द की गई तो आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

सराज भाजपा मंडल अध्यक्ष भागीरथ ने बताया कि थुनाग में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम के समापन पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने महाराष्ट्र में भाजपा और एनडीए की जीत के उपलक्ष्य में थुनाग बाजार में जश्न मनाया था। इस दौरान न तो यातायात अवरूद्ध हुआ और न ही किसी को कोई परेशानी हुई। मगर एक कांग्रेस नेता की शिकायत पर जंजैहली पुलिस थाने में भाजपा नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
भाजपा मंडल अध्यक्ष भागीरथ, पंचायत समिति अध्यक्ष शेर सिंह, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष बीर सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस को मामले की जांच करनी चाहिए थी। मगर पुलिस ने बिना जांच के ही शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

उधर, सराज कांग्रेस नेता जगदीश रेड्डी ने कहा कि कानून का पालन करना पुलिस का कार्य है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में यह दिख रहा है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने यातायात प्रभावित किया था। भाजपा के शासन में कांग्रेस नेताओं को टारगेट किया जाता था और उनके खिलाफ कई मुकदमे दर्ज किए गए थे, जिनमें वे बरी हो गए थे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस तरह की कार्रवाई नहीं करती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें