फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर अस्पताल में महिलाओं के लिए स्थापित किया पर्ची काउंटर

Thu, 28 Nov 2024 07:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर की पर्ची कक्ष में उमड़ी मरीजों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। नागरिक अस्पताल जोगिंद्रनगर में अब महिलाओं के लिए भी एक अलग पर्ची काउंटर की व्यवस्था की गई है। अस्पताल प्रशासन की यह पहल खासतौर पर गर्भवती महिलाओं के लिए राहत देने वाली होगी, जिन्हें पहले पर्ची बनवाने के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता था।
विज्ञापन

अस्पताल में रोजाना मरीजों की संख्या 400 से अधिक रहती है, जिसके कारण पर्ची काउंटर पर भी भारी भीड़ उमड़ती है। पहले महिलाओं और पुरुषों दोनों की एक ही विंडो पर पर्चियां बनाई जाती थीं। हालांकि वरिष्ठ नागरिकों के लिए पहले से ही अलग काउंटर की व्यवस्था थी। अब महिलाओं के लिए भी एक अलग पर्ची काउंटर स्थापित किया गया है, ताकि वे भीड़ से बच सकें और उन्हें इलाज के लिए जल्दी पर्ची मिल सके।
इस नई व्यवस्था के तहत विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को बड़ा फायदा होगा, जिन्हें कतार में खड़े होकर घंटों इंतजार करना पड़ता था। बुधवार को अस्पताल के डाटा ऑपरेटरों ने इस मुहिम को सफल बनाने का कार्य शुरू कर दिया है। अब महिलाओं को पर्ची बनवाने के लिए लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा, जिससे उन्हें काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

अस्पताल के एसएमओ डॉ. रोशन लाल कौंडल ने कहा कि मरीजों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए अस्पताल प्रशासन निरंतर प्रयासरत है। उनका उद्देश्य अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों, खासकर महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों को आरामदायक और सुविधाजनक इलाज प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें