फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सुंदरनगर नगर परिषद समीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड नंबर दो में भाजपा और कांग्रेस में मुकाबला
विज्ञापन


पिछली बार कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार महज 38 वोटों से हुआ था विजयी
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर नगर परिषद के वार्ड नंबर-2 बनेड़ में इस बार भाजपा और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है। महिला के लिए आरक्षित इस वार्ड से भाजपा ने वार्ड नंबर-1 की पूर्व पार्षद कल्पना वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है, जबकि कांग्रेस ने शिक्षिका पद से सेवानिवृत्त कंचन सेन पर दांव खेला है। वार्ड नंबर-2 में बढ़ा हुआ हाउस टैक्स और खस्ता हाल सड़कें इस चुनाव के प्रमुख मुद्दे बने हुए हैं। भाजपा समर्थित उम्मीदवार के दूसरे वार्ड से चुनाव लड़ने को कांग्रेस लगातार मुद्दा बना रही है और इसे भुनाने की कोशिश कर रही है। वहीं, भाजपा समर्थित उम्मीदवार अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आ रही हैं।
पिछले चुनाव में कांग्रेस समर्थित विनोद सोनी को 315 वोट मिले थे, जबकि भाजपा समर्थित हरीश को 277 मत प्राप्त हुए थे। वार्ड में कुल 1541 मतदाता हैं, जिनमें 781 पुरुष और 760 महिला मतदाता शामिल हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
वार्ड में सबसे बड़ा मुद्दा चिट्टे का नशा है। माता-पिता अपने बच्चों के इस नशे की चपेट में आने से बेहद परेशान हैं। इस वार्ड का भावी पार्षद वही बन पाएगा, जो नशे के खिलाफ प्रभावी कदम उठाएगा। -विनोद कुमार, स्थानीय निवासी, वार्ड-2
विज्ञापन

बॉक्स
बढ़े हुए हाउस टैक्स और खराब सड़कों को लेकर लोगों में भारी रोष है। वार्ड में बच्चों के खेलने के लिए पार्क तक नहीं है। पेयजल व्यवस्था और पार्किंग की कमी से भी लोग परेशान हैं। जो उम्मीदवार इन समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाएगा, जनता उसी को वोट देगी। -सीमा डोगरा, स्थानीय निवासी, वार्ड-2
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें