पड्डल मैदान मंडी में खेली जा रही शिवरात्रि कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवा
मंडी। अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव 2025 को लेकर पड्डल मैदान में आयोजित पुरुषों की कबड्डी प्रतियोगिता में रविवार को जलेब निकलने के चलते दो ही मुकाबले हुए।
पहले मुकाबले में साई बिलासपुर की टीम ने आदर्श अकादमी सुंदरनगर की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मुकाबले में कृष्णा अकादमी बिलासपुर ने हमीरपुर की टीम को हराया। प्रतियोगिता में नौ टीमें हिस्सा ले रही हैं। सोमवार को प्रतियोगिता का पहला मैच ऊना और स्पोर्ट्स क्लब पधर के बीच होगा। दूसरा मुकाबला कुल्लू और स्पोर्ट्स क्लब सरकाघाट के बीच खेला जाएगा। संवाद