सुंदरनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय नलवाड़ मेले के उपलक्ष्य में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब राज्य हॉस्टल बिलासपुर ने जीता। प्रतियोगिता में महिला वर्ग में छह टीमों ने भाग लिया।
इसमें स्टेट हॉस्टल बिलासपुर और मोनिशा मंडी की टीम के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मुकाबला स्टेट हॉस्टल बिलासपुर की टीम ने जीत लिया। समापन समारोह के मुख्यातिथि अध्यक्ष मेला कमेटी एवं एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने विजेता और उपविजेता टीमों को नकद पुरस्कार और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।