एनएच 21 पर दवाड़ा के समीप हुए सड़क हादसे में क्षतिग्रस्त बाइक।
- फोटो : अमर उजाला
नगवाईं (मंडी)। चंडीगढ़-मनाली एचएन-21 पर दवाड़ा के समीप रविवार दोपहर 12 बजे के करीब एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एनएच-21 पर दोपहर लगभग 12 बजे के करीब दवाड़ा के समीप एक बाइक सवार को किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद तेज रफ्तार वाहन चालक मौके से फरार हो गया। टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई। बाइक सवार की पहचान रणवीर सिंह पुत्र भूपेंद्र सिंह निवासी पंचकूला हरियाणा के रूप में हुई है।
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस थाना औट की टीम एएसआई हरि सिंह की अगुवाई में मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोनल अस्पताल मंडी भेज दिया है। एसपी मंडी प्रेम कुमार ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।