फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सीटू के तीसरी बार जिला प्रधान चुने भूपेंद्र सिंह

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी। सीटू का 11वां जिला स्तरीय सम्मेलन रविवार को संपन्न हो गया। इसमें 35 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया। भूपेंद्र सिंह को तीसरी बार जिला प्रधान चुना गया। राजेश शर्मा को महासचिव, रमेश गुलेरिया कोषाध्यक्ष तथा सुरेंद्र शर्मा, बिमला शर्मा, गुरदास वर्मा, रविकांत, बिमला देवी और गोपेंद्र कुमार को उपप्रधान चुना गया। राजेंद्र कुमार, सुदर्शना, अंजुला, तिरमल सिंह, ललिता देवी और मान सिंह को सचिव चुना गया।
विज्ञापन

कमेटी सदस्य के रूप में आंगनबाड़ी यूनियन से गोदावरी, क्षमा, अर्चना, नागो और रानी तथा मिड-डे मील यूनियन से लालमन, हल्या देवी और संतोष कुमारी, रेहड़ी यूनियन के प्रवीण कुमार, धनंजय, विपिन कुमार, कर्म सिंह को चुना गया। मनरेगा और निर्माण यूनियन के सोहन सिंह, करतार सिंह चौहान, नरेश कुमार, रोशन लाल, ललित कुमार तथा एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन के सुमित कुमार और पंकज कुमार को सदस्य चुना गया। सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट यूनियन के हरवंश लाल को जिला कमेटी सदस्य तथा फोरलेन के ललित कुमार, सफाई मजदूर यूनियन सरकाघाट की कंचन गुलेरिया टोल प्लाजा टकोली यूनियन के जितेंद्र कुमार को स्थायी आमंत्रित सदस्य चुना गया।
...
जिला प्रधान ने बताया कि सम्मेलन में सात प्रस्ताव पारित किए गए। इनमें आउटसोर्सिंग आधार पर काम कर रहे 50 हजार मजदूरों और कर्मचारियों के लिए नीति बनाने और उन्हें विभागीय कर्मचारी बनाने की मांग उठाई गई। आंगनबाड़ी, मिड-डे मील और आशा वर्करों को भी विभागीय कर्मचारी बनाया जाए। सभी प्रकार की छुट्टियां प्रदान की जाएं। 25 बच्चों की संख्या के आधार पर छंटनी रोकी जाए। शहरी क्षेत्रों में रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले मजदूरों की समस्याओं के समाधान के लिए गठित की गई नगर विक्रय समितियों की बैठकें नियमित रूप में आयोजित की जाएं। एंबुलेंस कर्मचारियों से 12 घंटे काम करवाने पर ओवरटाइम दिया जाए। प्रदेश में बन रहे फोरलेन, एनएच व अन्य प्रोजेक्टों में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता पर रोजगार दिया जाए। सोलन में 26, 27, 28 अक्तूबर को होने जा रहे राज्य सम्मेलन में मंडी जिले से तीस प्रतिनिधि भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

0000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें