फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भराड़ू, बीएसएफ और पुधार की टीम ने जीते मैच

Fri, 05 Sep 2025 11:31 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर (मंडी)। राजकीय उत्कृष्ट विद्यालय भराडू में दो दिवसीय वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य नागेंद्र ठाकुर और समाजसेवी महेश राजपूत ने किया।
विज्ञापन

पहला मैच भराड़ू और देव पशाकोट की टीम के बीच खेला गया। भराड़ू की टीम ने 2-1 सेट के अंतर से जीत हासिल कर अगले दौर में प्रवेश किया। दूसरे मैच में बीएसएफ और बरोट की टीम के बीच रोमांचक मैच खेला गया।
इसमें बीएसएफ की टीम विजेता रही। बरोट और पुधार के बीच खेले गए तीसरे मैच में पुधार की टीम ने 2-1 सेट के अंतर से मैच जीता। आयोजक अक्षय ठाकुर ने बताया कि मंडी जिला की आठ टीमें प्रतियोगिता में भाग ले रही है। शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल खेला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें