करसोग (मंडी)। उपमंडल करसोग के खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. गोपाल चौहान ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने वाले स्वास्थ्य कर्मचारियों का स्वास्थ्य ठीक होना आवश्यक है।
यदि वे खुद ही स्वस्थ नहीं होंगे, तो दूसरे लोगों को कैसे स्वस्थ रख सकते हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को नागरिक अस्पताल करसोग में कार्यरत सभी कर्मचारियों की एनसीडी संबंधी, गैर संचारी रोग की जांच की गई। इस जांच में बीपी, शुगर, मुंह का कैंसर, छाती का कैंसर और बच्चेदानी के कैंसर की जांच की गई। जांच कार्यक्रम में अस्पताल के 25 कर्मचारियों ने अपनी जांच करवाई। संवाद