फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भंगड़ा, एकल नृत्य, गजल ने बांधा समां, मेधावियों को मिला सम्मान

विज्ञापन
कोटली कालेज में तृतीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्
विज्ञापन
कोटली कॉलेज में हर्षोल्लास के साथ मनाया वार्षिक समारोह
विज्ञापन

छात्र आशीष कुमार ने कॉलेज भवन के शीघ्र निर्माण की जताई इच्छा
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। कोटली काॅलेज में तृतीय वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन मंगलवार को हर्षोल्लास व रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ वंदे मातरम्, दीप प्रज्ज्वलन व सरस्वती वंदना से हुआ। इस दौरान काॅलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. राकेश कपूर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में काॅलेज की पूर्व प्राचार्य डॉ. पूनम शर्मा व पीएम श्री वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोटली की प्रधानाचार्या डॉ. प्रतिभा वैद्य मौजूद रही।
प्राचार्या देविका वैद्य ने अतिथियों को स्मृति-चिह्न, शाल व हिमाचली टोपी भेंट कर सम्मानित किया। अपने वार्षिक प्रतिवेदन में महाविद्यालय की शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं खेल उपलब्धियों का उल्लेख किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सितार वादन, भंगड़ा, एकल नृत्य, गजल, लोकगीत, डुएट डांस एवं पहाड़ी नाटी की आकर्षक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोहा। समारोह में कॉलेज के बीए तृतीय वर्ष के छात्र आशीष कुमार ने कॉलेज भवन के शीघ्र निर्माण की इच्छा जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया और विद्यार्थियों को परिश्रम, अनुशासन तथा उच्च आदर्शों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया। मेधावियों में अंजलि, आशीष, नेहा, अनामिका, डिंपल, दीपा कुमारी, डिंपल कुमारी, अभिषेक, पूजा कुमारी, कुसमा देवी, दीक्षित, कुसमा कुमारी, रितिका कुमारी, बाॅबी शर्मा, चांदनी, स्नेहा, शिवानी, ममता, आरती व अन्य विद्यार्थियों को विभिन्न उपलब्धियाें के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें