पधर (मंडी)। द्रंग क्षेत्र के हरड़गलू में चल रहे नलवाड़ मेले में रविवार को वाॅलीबाल स्पर्धा मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। पंचायत लेवल के मैच में क्षेत्र की 18 टीमें भाग ले रही हैं। पहला मैच ग्राम पंचायत डलाह और भड़वाहण के बीच खेला गया। भड़वाहण टीम 2-1 से विजेता रही। दूसरा मैच ग्राम पंचायत चुक्कू और कुफरी के बीच खेला गया।
कुफरी टीम 2-1 से विजेता बनी। तीसरा मैच साहल और सीसे स्कूल धार के बीच खेला गया। साहल टीम 3-1 से विजेता बनी। चौथा मैच चेली और कुमारड़ा के बीच खेला गया जिसमें कुमारड़ा टीम 2-0 से विजेता बनी। पांचवां मैच युवा एकता मंडल बी कुन्नू और चेली बी के बीच खेला गया। कुन्नू टीम 2-0 से विजेता रही। संचालक विक्रांत ठाकुर ने बताया कि ओपन लेवल टूर्नामेंट मंगलवार से खेले जाएंगे। संवाद