फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: एसपीयू में बताए एक साथ चुनाव के लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
एक राष्ट्र एक चुनाव पर आयोजित संगोष्ठी में वक्ताओं ने रखे विचार
विज्ञापन

.......................
एसपीयू में बताए एक साथ चुनाव के लाभ
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। पंजाब सरकार के सेवानिवृत्त मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने कहा है कि युवाओं को राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाओं का पता होने के साथ-साथ हमारे देश पर उनके प्रभाव की भी जानकारी होनी चाहिए। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी में एक राष्ट्र एक चुनाव पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया। पंजाब सरकार के सेवानिवृत्त मुख्य सचिव सर्वेश कौशल ने मुख्य वक्ता के रूप में शिरकत की।
बिलासपुर के झंडूता से विधायक जेआर कटवाल ने संगोष्ठी का समन्वय किया। एसपीयू के कुलपति प्रो. ललित अवस्थी ने संसदीय और विधानसभाओं के चुनाव एक साथ करवाने के लाभों के बारे में बताया। जेआर कटवाल ने लोकतांत्रिक ढांचे और लोकतंत्र में नागरिकों विशेषकर युवाओं की भूमिका और वोट के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्रों से अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक होने और लोकतंत्र को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का आह्वान किया। चुनावों के इतिहास के बारे में भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता सर्वेश कौशल एक राष्ट्र एक चुनाव अवधारणा के विभिन्न उद्देश्यों और लक्ष्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में दो सितंबर 2023 को संसद और राज्य विधानसभाओं के लिए एक साथ चुनाव करवाने की व्यवहार्यता का पता लगाने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उन्होंने वर्तमान चुनाव प्रक्रिया के दोषों को समझाया। डाॅ. गौरव कपूर ने संगोष्ठी का संचालन किया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें