फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जोगिंद्रनगर मेले में हुड़दंग मचाने पर कसा शिकंजा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने थाना तलब कर चेतावनी देकर छोड़ा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय देवता मेले में शरारती तत्वों पर पुलिस नजर रख रही है। सांस्कृतिक संध्या के दौरान हुड़दंग और शांति भंग करने के आरोप में स्थानीय पुलिस ने कई शरारती तत्वों पर नकेल कस कर सबक सिखाया है। मेले में महिलाओं से छेड़छाड़ और जेबकतरों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस के जवान सादी वर्दी में तैनात हैं।
रामलीला मैदान में आयोजित हो रही सांस्कृतिक संध्याओं में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात है। थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि राज्यस्तरीय देवता मेले के आयोजन में शांति भंग करने और हुड़दंग मचाकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया था। इस पर पुलिस की टीमों ने शरारती तत्वों को धर दबोच कर पुलिस थाने में तलब किया और चेतावनी देकर घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेले में माहौल खराब करने वालों पर कोई भी राहत पुलिस नहीं बरतेगी। शहर के बस अड्डा और मेला स्थल में भी हुड़दंग मचाने वाले शरारती तत्वों को पुलिस ने खदेड़ा है। तेज रफ्तार पर दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों के चालान काटे गए हैं। वहीं, डीएसपी देवराज ने बताया कि मेले के शांतिप्रिय माहौल को किसी ने भी खराब करने का प्रयास किया तो क्यूआरटी सख्त कार्रवाई अमल में लाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें