सुंदरनगर (मंडी)। परंपरागत जलेब और नगौण में बैलों की पूजा-अर्चना के बाद सुंदरनगर का सात दिवसीय राज्यस्तरीय नलवाड़ मेला मंगलवार को शुरू हो गया। लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह से दोपहर एक बजे बैंड बाजे के साथ नगौण खड्ड तक निकाली शोभायात्रा की अगुवाई विधायक राकेश जंवाल ने की।
मेला कमेटी के अध्यक्ष एवं एवं एसडीएम धर्मेश रामोत्रा, तहसीलदार जगदीश शर्मा, डीएसपी दिनेश कुमार, प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता अजय राणा, नगर परिषद के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष रक्षा धीमान सहित कई लोगों ने रंग-बिरंगी पगड़ियों के साथ शिरकत की।
मेले की पशु मंडी नगौण खड्ड में पूजा-अर्चना की और खूंटा गाड़कर नलवाड़ी मेले का शुभारंभ किया। राज्यस्तरीय नलवाड़ मेले की शोभायात्रा में इस बार पुरुषों से अधिक महिलाओं की संख्या रही। कोरोना महामारी के बाद दो वर्ष के उपरांत मनाए जा रहे मेले में महिलाओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
महिलाओं ने रंग-बिरंगी और केसरी पगड़ियां पहन कर शोभायात्रा में चार चांद लगाए। ढोल की थाप पर महिलाओं ने जमकर डांस किया। इस मौके पर पार्षद नरेश वर्मा, गोपाल कृष्ण कपूर, चिंता डोगरा, समाजसेवी एजी शेख, दिलीप ठाकुर, ओम प्रकाश नायक, सुरेंद्र पाल, प्रताप ठाकुर, अनिल, डीआर चौहान, अनिल वर्मा, विकास शर्मा, करुण भरमौरिया, पूजा वालिया, अजय शर्मा, महेंद्र ठाकुर, दिलू राम, देशराज, प्रेम सागर, हरनाम सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद