फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: जंजैहली आने से पहले जान लें, कहां पार्क करें वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। पर्यटन क्षेत्र जंजैहली आने से पहले वाहन चालक जान लें कि वाहन कहां पार्क करना है और कहां नहीं। प्रशासन ने शहर में जहां पार्किंग स्थल चिह्नित किए हैं वहीं नो पार्किंग जोन भी बनाए हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने 13 पार्किंग जोन निर्धारित किए हैं। जंजैहली बाजार में 14 पार्किंग जोन में कुल 83 वाहन पार्क किए जा सकेंगे। मुख्य बाजार के बस स्टॉप पर बसें सिर्फ 15 मिनट रुकेंगी जबकि लंबी दूरी की बसों को शहर से बाहर पार्क करना होगा। जंजैहली से शिकारी देवी जाने वाली सड़क में क्रांति चौक के पास वाहन खड़ा करने पर पाबंदी रहेगी। शहर में दुकानदार सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक सामान की लोडिंग-अनलोडिंग नहीं कर सकेंगे। दुकानदार शाम छह बजे से सुबह आठ बजे के बीच ही सामान लोड-अनलोड कर पाएंगे।
जिलाधीश मंडी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक पंचायत भवन से लेकर स्पॉट वैली होटल तक सड़क के किनारे 45 वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इसमें 15 टैक्सी, 15 एलएमवी और 15 एलजीवी गाड़ियां ही पार्क की जा सकती हैं। स्पॉट वैली होटल के सामने दो ट्रैवलर खड़ी की जा सकेंगी। किंग्स ढाबा के सामने दो एलएमवी कारें, सहकारी बैंक के सामने तीन एलएमवी टैक्सी, पीडब्ल्यूडी ऑफिस के सामने तीन एलएमवी टैक्सी, क्रांति चौक से जंजैहली-मगरुगला सड़क पर दो एलएमवी टैक्सी, वेटरनेरी अस्पताल के सामने दो एलएमवी कार या एलजीवी, सिविल अस्पताल जंजैहली के सामने एक समय में एक एलएमवी टैक्सी खड़ी की जा सकती है। कपूर बुक डिपो के सामने सात दोपहिया वाहन, स्कूल गेट से लघु सचिवालय तक पांच दोपहिया वाहन, लघु सचिवालय के पार्किंग गेट के पास दो एलएमवी टैक्सी या कारें, वन विभाग के कार्यालय के समक्ष चार एलएमवी कारें जबकि शराब ठेके के समीप पांच एलएमवी टैक्सियां खड़ी की जा सकती हैं। इसके अलावा पूरा जंजैहली शहर नो पार्किंग जोन रहेगा। एसडीएम थुनाग लक्ष्मण कनेट ने बताया कि जिलाधीश ने पुलिस, स्थानीय जनता और व्यापार मंडल के सुझावों के आधार पर ही पार्किंग जोन अधिसूचित किए हैं। सभी पार्किंग स्थलों पर सूचना पट्ट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


व्यापार मंडल ने ली राहत की सांस
जंजैहली व्यापार मंडल के अध्यक्ष वीरेंद्र अरमान ठाकुर ने कहा कि पार्किंग जोन निर्धारित होने से अब कोई भी स्थानीय अथवा बाहरी पर्यटक चिह्नित स्थानों पर ही वाहन खड़े करेंगे। इससे व्यापारियों और राहगीरों को कोई परेशानी नहीं होगी। पर्यटन सीजन के दौरान जंजैहली में छह से दस किलोमीटर तक लंबा जाम लगता था। अमर उजाला ने जंजैहली में पार्किंग की समस्या का मामला प्रमुखता से उठाया था।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें