फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बीडीओ पर पद के दुरुपयोग का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। पूर्व जिला परिषद सदस्य संत राम ने विकासखंड बालीचौकी के बीडीओ भुपनेश चड्ढा के खिलाफ मुख्यमंत्री को शिकायत भेजकर वित्तीय अनियमितताओं, प्रशासनिक लापरवाही और पद के दुरुपयोग के आरोप लगाए हैं। उन्होंने उच्च स्तरीय जांच करवाकर तबादला करने की मांग की है।
विज्ञापन

संत राम ने आरोप लगाया कि बीडीओ का मुख्यालय बालीचौकी से 33 किमी दूर कलैहली में निवास है। आरोप है कि प्रतिदिन सरकारी वाहन के इस्तेमाल से धन और ईंधन की बर्बादी हो रही है। दूरी के कारण अधिकारी समय पर कार्यालय भी नहीं पहुंचते। शिकायत में सेग्रीगेशन यार्ड खरीद में भी घोटाले का आरोप लगाया गया है। 29 जुलाई 2025 के सरकारी आदेश की गलत व्याख्या कर मनरेगा के कई जॉब कार्ड धारकों को काम देने से इन्कार किया गया। दूसरी ओर, विकास खंड अधिकारी भुपनेश चड्ढा ने सभी आरोपों को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि संत राम पंचायत सुधराणी में उप प्रधान के पद पर भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित हो चुके हैं और उनकी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें