फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीडीसी अध्यक्ष-उपाध्यक्ष का चुनाव टला

Tue, 19 Jan 2016 06:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मंडी, करसोग
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत समिति करसोग की बैठक में कोरम पूरा न होने से अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव टल गया। चुनाव अधिकारी एंव एसडीएम करसोग विवेक चौहान ने अब चुनाव के लिए 27 जनवरी की तारीख तय की है। मंगलवार को आयोजित बैठक में दो तिहाई कोरम न होने के कारण अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव स्थगित किया गया।
विज्ञापन


24 सदस्यीय पंचायत समिति में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव के लिए कांग्रेस समर्थित 15 सदस्यों ने हाजिरी लगाई। वहीं नौ सदस्य बैठक में गैरहाजिर रहे। एसडीएम करसोग विवेक चौहान ने कहा कि दो तिहाई कोरम पूरा न होने के कारण बैठक को स्थगित कर दिया। मंगलवार को हुई बैठक में काग्रेस समर्थित चमेलू देवी, किशन चंद, दिलीप मेहता, चमन लाल, पार्वती देवी, रसिका ठाकुर, कुंपल सिंह, दौलत राम, सत्या देवी, बेसर दत्त, भीमा देवी, कमल नयन, कंवर लाल, तुला राम तथा हरी सिंह ने बैठक में भाग लिया।

कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य महेश राज ने बताया कि कांग्रेस के पास पूरा बहुमत है एक सदस्य की कमी के कारण आज कोरम पूरा नहीं हो पाया। 27 जनवरी को कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार ही बीडीसी अध्यक्ष व उपाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें