फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी ने हासिल किया मुकाम, बनीं एचपीयू की टॉपर

Tue, 17 Oct 2017 08:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट (मंडी)
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकाघाट कॉलेज की एमए अर्थशास्त्र की छात्रा शारदा ने विश्वविद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया है। किसान के घर जन्मी बेटी ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पिता गोपाल दास ने बताया कि बचपन से ही शारदा का पढ़ाई की तरफ रुझान रहा है।
विज्ञापन


शारदा की प्रारंभिक शिक्षा गांव तपोन की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चंदैश में हुई है। शारदा ने एमए अर्थशास्त्र की परीक्षा में 81 फीसदी अंक लिए हैं। शारदा अपने माता-पिता की इकलौती बेटी है।

शारदा ने बताया कि उसे कविताएं पढ़ने और संगीत का शौक है। प्रशासनिक अधिकारी बन कर गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना चाहती हैं। कालेज प्राचार्य डॉ. एसएस ठाकुर, डॉ. रमेश धलारिया, डॉ. सुनील ठाकुर और प्रो. दिनेश कुमार ने शारदा को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें