फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: वकीलों की मदद को आगे आई बार काउंसिल

विज्ञापन
वकीलों की मदद को आगे आई बार काउंसिल थुनाग पहुंचे बार काउंसिल सदस्य थुनाग की वकीलों की समस्यायो
विज्ञापन
थुनाग (मंडी)। सराज क्षेत्र में आपदा से प्रभावित थुनाग कोर्ट परिसर के लिए बार काउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश के एक प्रतिनिधिमंडल ने सहायता प्रदान की। प्रतिनिधिमंडल ने आपदा प्रभावित बार एसोसिएशन सराज थुनाग के बार रूम के लिए फर्नीचर, वाटर कूलर, हीटर, टीवी, कंप्यूटर और प्रिंटर जैसी आवश्यक सुविधाएं प्रदान कीं। इसके अतिरिक्त, बार काउंसिल ने थुनाग बार एसोसिएशन को एआईआर पब्लिशर्स से आजीवन निःशुल्क सदस्यता दिलवाई।
विज्ञापन

बार काउंसिल के चेयरमैन लवनीश कंवर ने नवनिर्मित बार रूम का विधिवत उद्घाटन किया और भविष्य में भी थुनाग बार को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य डॉ. अमित ने बार सदस्यों को अपनी लिखित पुस्तक निःशुल्क वितरित की। बार एसोसिएशन सराज ने इस सहायता को अभूतपूर्व बताते हुए बार काउंसिल का आभार व्यक्त किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष हेम सिंह ठाकुर ने कहा कि आपदा प्रभावित वकीलों की मदद के लिए बार काउंसिल का यह कदम प्रेरणादायक है।
बार काउंसिल ऑफ हिमाचल प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल में बार काउंसिल के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता लवनीश कंवर, वरिष्ठ अतिरिक्त महाधिवक्ता आईएन मेहता, बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष अजय कोच्छड़ आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें