फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: सांसद क्रिकेट प्रतियोगिता... बनाल, भरौरी और टिहरा ने जीते मुकाबले

Thu, 23 Jan 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में खेली जा रही सांसद क्रिकेट  प्रतियोगिता में शॉट खेलन
विज्ञापन
धर्मपुर (मंडी)। राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में चल रही सांसद क्रिकेट खेल प्रतियोगिता में बुधवार को तीन मैच करवाए गए। पहला मैच बनाल और सरी के बीच हुआ। पहले राउंड के इस मैच में सरी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 87 रन का लक्ष्य रखा। सरी की ओर से अब्बू ने 26 और रणजीत ने 16 का योगदान दिया।
विज्ञापन

बनाल की ओर से नीधू और रोमी में एक-एक विकेट ली। 87 रन का पीछा करने उतरी बनाल टीम ने छह विकेट शेष रहते लक्ष्य पूरा कर लिया और अगले दौर में प्रवेश किया। बनाल की ओर संतोष शर्मा ने 19 और अमन शर्मा ने 14 रन की पारी खेली। सरी की ओर से सचिन और विरेंद्र ने दो-दो विकेट चटकाए। दूसरा मुकाबला ध्वाली और टिहरा की टीम के बीच में हुआ।
ध्वाली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 69 रन बनाए। राहुल ने 26 रन का योगदान दिया। टिहरा की तरफ से छोटू ने तीन और संतोष ने दो विकेट चटकाए। 69 रन का पीछा करने उतरी टिहरा की टीम ने तीन विकेट शेष रहते मैच अपने नाम कर लिया। टिहरा की ओर से अनुज ने 19 और अक्षय ने 11 रन की पारी खेली। ध्वाली की ओर से राजपाल ने तीन और भुट्टो ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

दिन का तीसरा दूसरे राउंड का मैच शिवा क्लब भरौरी और साईं फांउडेशन धर्मपुर के बीच हुआ। साईं फांउडेशन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 59 रन का लक्ष्य रखा। साईं फांउडेशन की ओर से विजय ने 24 रन की पारी खेजी। शिवा क्लब भरौरी की तरफ से राजेश ने एक विकेट ली। 59 रन का पीछा करने उतरी शिवा क्लब भरौरी ने यह लक्ष्य 3.3 ओवर में नौ विकेट शेष रहते पूरा कर लिया। भरौरी की ओर से नब्बु ने 19 और अंकुश ने 16 रनों की पारी खेली। इस मौके पर भाजयुमो के अध्यक्ष नेकराम ठाकुर, विनित कटवाल, ज्ञानचंद, प्रदीप कुमार, सरोज, शाहिल, विशु, राकेश शर्मा, विनित कुमार व राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें