फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: भूस्खलन संभावित क्षेत्र में सरकारी बसें खड़ी करने पर रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मानसून सीजन में बारिश-भूस्खलन के बीच एचआरटीसी का अलर्ट
विज्ञापन

लापरवाही पर चालक-परिचालक की होगी जवाबदेही
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान भारी बारिश और भूस्खलन की आशंका को देखते हुए हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) ने बसों की सुरक्षित पार्किंग और संचालन को लेकर सभी क्षेत्रीय अधिकारियों को सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार सभी बसों को केवल निर्धारित डिपो, बस अड्डों अथवा अन्य सुरक्षित स्थानों पर ही पार्क किया जाएगा। बाढ़ और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों, निचले इलाकों तथा अन्य संवेदनशील स्थानों पर बसें खड़ी करने पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया गया है।
निगम ने पार्किंग के दौरान पार्किंग ब्रेक का अनिवार्य रूप से उपयोग करने तथा आवश्यकता पड़ने पर पहियों के आगे-पीछे व्हील चॉक लगाने के निर्देश भी दिए हैं, ताकि वाहन के अनियंत्रित रूप से खिसकने की आशंका न रहे। रात्रि के समय भी बसों को केवल अधिकृत पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा किया जाएगा। सड़क किनारे या बिना निगरानी वाले स्थानों पर बसें छोड़ने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

भारी बारिश, भूस्खलन या अन्य आपदा की स्थिति बनने पर चालक और परिचालक को तत्काल अपने क्षेत्रीय प्रबंधक से संपर्क कर आवश्यक निर्देश प्राप्त करने तथा बस को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाना सुनिश्चित करना होगा।
विज्ञापन


अवकाश पर जाने से पहले सुरक्षित स्थान पर खड़ी करें बस
मंडलीय प्रबंधक उत्तम चंद ने कहा कि अवकाश पर जाने वाले चालक और परिचालक अपने सुपुर्द वाहन को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करना सुनिश्चित करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी की जवाबदेही तय की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें