फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: बालीचौकी स्कूल को सीबीएसई की मिली मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अब ग्रामीण स्तर पर ही बच्चों को मिलेगी विश्वस्तरीय शिक्षा की सुविधा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बालीचौकी (मंडी)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बालीचौकी अब केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध होगा। प्रदेश सरकार की हरी झंडी मिलने के बाद अतिरिक्त सचिव ने इस संबंध में शिक्षा निदेशक को आदेश जारी कर दिए हैं। शुक्रवार को इसकी आधिकारिक अधिसूचना जारी होते ही पूरे क्षेत्र में जश्न का माहौल है।
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश विनियामक आयोग के सदस्य विजय पाल सिंह ने अधिसूचना की पुष्टि करते हुए कहा कि बालीचौकी स्कूल को सीबीएसई का दर्जा मिलना क्षेत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि है। इससे न केवल शिक्षा का स्तर सुधरेगा, बल्कि आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग के बच्चे भी अब सीबीएसई पैटर्न पर पढ़ाई कर सकेंगे। खबर मिलते ही स्कूल परिसर में अभिभावकों और स्कूल प्रबंधन ने पटाखे फोड़कर और लड्डू बांटकर अपनी खुशी जाहिर की। अधिसूचना के अनुसार, आगामी शैक्षणिक सत्र से ही स्कूल में सीबीएसई पैटर्न को लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें