जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में अव्वल रहे राजकीय उच्च पाठशाला बल्ह के विजेता खिलाड़ी मुख्य
जूडो कोच जोगिंद्र सिंह शाडल के तैयार किए खिलाड़ियों ने दिखाया हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
पधर (मंडी)। राजकीय उच्च पाठशाला बल्ह खंड द्रंग द्वितीय के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कई पदक जीतकर नाम रोशन किया। जूडो में छात्र एलेश ने तीसरी बार स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए अपनी जगह बनाई है। इसके साथ ही हिमांशु शर्मा ने कांस्य और आरव कटोच ने रजत पदक हासिल किया है।
छात्रा वर्ग में 9 छात्रों ने जूडो में हिस्सा लिया। इसमें अर्चना ने 23 किलो भार में स्वर्ण, अर्पणा ने 27 किलो भार वर्ग में तीसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया। सनाया ने 32 किलोभार वर्ग में स्वर्ण, अलीशा ने 36 किलोभार वर्ग में तीसरी बार स्वर्ण पदक हासिल किया है। पूर्वी ठाकुर ने 40 किलो भार वर्ग में रजत पदक, शिवानी कटोच ने 44 किलो भार वर्ग में स्वर्ण, यशवी ने तीसरी बार 44 भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। छह छात्राएं और एक छात्र राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कनेड में 20-21 सितंबर को भाग लेंगे।
इस तरह राजकीय उच्च पाठशाला बल्ह की छात्राओं ने तीसरी बार जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में कब्जा किया। कुश्ती में भवानी शर्मा, पूर्वी ठाकुर, शिवानी कटोच ने स्वर्ण पदक हासिल करके राज्य स्तरीय खेलों में चयनित हुई है। तीनों छात्राएं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में 26 से 30 सितंबर तक भाग लेगी। सात साल से जूडो कोच जोगिंद्र सिंह शाडल स्कूल के बच्चों को कोचिंग करवा करवा कर कई पदक जीता चुके हैं। आठ बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुए हैं।