फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mandi News: ढोल-नगाड़ों और जयकारों से गूंजा बल्ह

Fri, 15 May 2026 11:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी
विज्ञापन
विज्ञापन
नेरचौक (मंडी)। बल्ह के नेर क्षेत्र में आस्था और उत्साह का अद्भुत नजारा देखने को मिला जब सत देव बाला कामेश्वर मंदिर के भंडारा आयोजन के तहत कसारला पंचायत से मंदिर परिसर तक जलेब निकाली गई। ढोल और नगाड़ों व पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जय देव बाला कामेश्वर और जय माता दी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में रंग गया।
विज्ञापन

जलेब में सत देव बाला कामेश्वर माता चौका माता काली सहित मॉडर्न स्कूल रत्ती, होली एंजल स्कूल और क्रिसेंट पब्लिक स्कूल रत्ती के छात्र-छात्राओं और स्टाफ ने आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ भाग लिया। पारंपरिक वेशभूषा में शामिल बच्चों ने शोभायात्रा की रौनक को कई गुना बढ़ा दिया।
कमेटी अध्यक्ष गोविंद ठाकुर ने बताया कि करीब पांच क्विंटल प्रसाद तैयार किया गया, जिसे हजारों श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। आयोजन में बल्ह एक्ससर्विसमैन लीग के सदस्यों को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था, जिनकी उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई।
विज्ञापन

मेले में आयोजित पारंपरिक कुश्ती प्रतियोगिता ने युवाओं में खास उत्साह भर दिया। धार्मिक आयोजन के साथ सामाजिक सरोकार को जोड़ते हुए चिकित्सा विभाग की ओर से निशुल्क हेल्थ चेकअप कैंप भी लगाया गया, जहां लोगों ने मुफ्त स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया। इस मौके पर चित्र सिंह, हेम सिंह वालिया, वीरेंद्र पाल, कृष्ण ठाकुर, धर्मपाल ठाकुर, सतीश कुमार, लहर ठाकुर और राकेश ठाकुर कमल शर्मा अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें