फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऊना: गोबिंदसागर झील के किनारे बाइक, झील में मिला मंडी के युवक का शव

Fri, 15 May 2026 06:14 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, थानाकलां (ऊना)।

सार

 ऊना जिले के थाना बंगाणा क्षेत्र के तहत गोबिंद सागर झील में मंडी जिले के सरकाघाट निवासी एक युवक का शव मिला है। 
विज्ञापन
हादसा(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के थाना बंगाणा क्षेत्र के तहत गोबिंद सागर झील में मंडी जिले के सरकाघाट निवासी एक युवक का शव मिला है। मृतक की पहचान गगनदीप (32) पुत्र रोशन लाल निवासी गांव गहर, तहसील सरकाघाट जिला मंडी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार गोबिंद सागर झील के गरीब नाथ मंदिर के समीप एक बाइक लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। बाइक पर सरकाघाट का नंबर दर्ज होने के चलते स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास छानबीन शुरू की। प्रारंभिक जांच में युवक के झील में डूबने की आशंका जताई गई, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से झील में सर्च अभियान चलाया गया। काफी तलाश के बाद युवक का शव झील से बरामद कर लिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने परिजनों से संपर्क किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान गगनदीप के रूप में की। पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि युवक किसी कार्य के सिलसिले में क्षेत्र में आया हुआ था। हालांकि, उसके झील में डूबने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि युवक के शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। मामले में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें